‘मैडम’ शब्द की उत्पत्ति कैसे हुई | मैडम शब्द भारत में कैसे आया
‘मैडम’ शब्द की उत्पत्ति कैसे हुई: दुनिया में हर देश अपनी भाषा को लेके गौरवान्नित हैं. हम अगर हमारे देश भारत की बात करें तो हर राज्य के लोग अपनी भाषा को लेके गौरव करते हैं. लेकिन इसी भाषा में अंग्रेजों ने एक ऐसा शब्द डाल दिया जिसकी अगर अर्थ के बारे में आपको पता चले तो आप कहेंगे की यह मैंने क्या सिख लिया.
आज के इस आर्टिकल के द्वारा मैं आपलोगों को मैडम शब्द की उत्पत्ति और भारत में यह शब्द कैसे आया इसके बारे में बताने वाला हूँ. हर एक भाषा का अपना इतिहास होता है. हमारे भारतीय भाषा का भी इतिहास है और हमारे हर एक भाषा का अलग तात्पर्य होता है. पुरे विश्व में भारतीय शब्दों में रिश्ते बिलकुल स्पस्ट होते हैं.
मैडम शब्द भारत में कैसे आया
हम अपनी जीवन शैली में अंग्रेजी शब्द में इतने घुस चुके हैं की हम अपनी मातृभाषा में बोहोत से जगहों पे अंग्रेजी शब्द घुसा देते हैं. हमें जितना हो सके उतना अंग्रेजी शब्द का प्रयोग कम करना चाहिए. क्यूँ की खुद की भाषा में हम जो भी कहते हैं उनका अर्थ तो हमें मालूम होता है लेकिन दूसरी भाषा में हम क्या बोलते हैं और उस शब्द का सटीक अर्थ क्या होता है वो हमें मालुम नहीं होता, क्यूँ की मैंने पहले ही बताया की हर भाषा का अपना इतिहास होता है.
अंग्रेजी शब्दों का भी अपना इतिहास है. इतिहास जनके अगर हम टैब तो ठीक है लेकिन बिना जाने बोलना खतरनाक होता है. वो कहते हैं न ‘एक देश की बोली, दुसरे देश की गाली’. तो आज हम मैडम शब्द का विश्लेषण करेंगे. अंग्रेजीं भाषा में एक शब्द है मैडम.
क्या मैडम एक बुरा शब्द है
जी बिलकुल मैडम एक बुरा शब्द है. अगर आप मैडम शब्द का अर्थ जान लेंगे तो आप ज़िन्दगी में किसी महिला को मैडम करके नहीं बुलाएँगे. हम किसी भी रह चलती माँ को, बेटी को, बेहेन को मैडम करके बुलाते हैं और महिलाएं भी अपने आपको मैडम केहेलवाने में गर्व महसूस करती हैं.
फ्रांस में मैडम शब्द वेश्यावृत्ति से जुदा हुआ है. जो महिलाएं कोठा चलाती हैं उनको “मैडम (MADAME)” कहा जाता है. और इन अंग्रेजों ने उसी शब्द को अपनी भाषा में जोड़ लिया. और इन अंग्रेजों की बदौलत यह शब्द बाद में भारतीय भाषा में भी उपयोग में आने लगा.
‘मैडम’ शब्द की उत्पत्ति कैसे हुई
मैडम शब्द को “MADAME” में लिखा या पढ़ा जाता है. यह मूलतः “FRANCE” देश का शब्द है. फ्रेंच भाषा में “MA” का मतलब है “मेरा” और “DAME” का मतलब है “महिला”. यानी इसका अर्थ हुआ मेरी महिला, या मेरी स्त्री, या मेरी औरत. अब यह “MADAME” शब्द अंग्रेजी में चला गया. अब अगर आपको मालूम नहीं तो मैं आपको बतादूँ की अंग्रेजी भाषा में सबसे उधार लिए हुए शब्द ज्यादा है.
अंग्रेजी भाषा में उसके मूल शब्द सबसे कम है और पूरी दुनिया से उधार लिए हुए शब्द सबसे ज्यादा है. इन्होने अपनी भाषा को एक खिचड़ी के जैसा बना दिया है. इन अंग्रेजों ने हमारे भारतीय भाषाओँ को भी अपने शब्दों में डाला. अंग्रेजी भाषा दुनिया में सबसे ज्यादा हमारे देश में घिसी जाती है.
अंग्रेजी भाषा में बोहोत सारे शब्द संस्कृत से लिए गए हैं जैसे मात्र मतलब MOTHER, भ्रात्रा बना BROTHER, ज्यामिति बना GEOMETRY, त्रिकोनोमिति बनी TRIGONOMETRY.
तो अगर आप महिलाओं को “मैडम” करके बुलाएँगे तो सारी महिलाएं क्या आपकी हो जाएँगी. ज़रा सोचिये की हम क्या सिख रहे है और क्या दूसरों को सिखा रहे हैं. तो गलती से भी किसी महिला को मैडम मत बोलिए. भारतीय शब्दों में रिश्ता एकदम स्पस्ट है. माँ का रिश्ता एकदम स्पस्ट है, बेहेन का रिश्ता एकदम स्पस्ट है.
बेटी का रिश्ता, पत्नी का रिश्ता एकदम स्पस्ट है. इतनी स्पस्टता दुनिया के किसी भाषा में देखनेको नहीं मिलेगी जितनी हमारे देश की भाषा में है. भारतीय भाषा में हम श्रीमान-श्रीमती कहते हैं. श्रीमती का मतलब श्री+मती = लक्ष्मी+बुद्धि. तो आप सोचिये की इन अंग्रेजों ने इतने अर्थपूर्ण शब्द को कितना घटिया बना दिया है.
ब्रिटिश स्लैंग में मैडम का क्या अर्थ होता है
ब्रिटेन में यह एक औपचारिक आदरसूचक संबोधन है एक महिला के लिए. शुरू में केवल किसी ओहदा या पद धरी महिला के लिए मैडम शब्द का उपयोग होता था जैसे, मैडम प्रेसिडेंट.
मैडम को हिंदी में क्या कहते हैं
“मैडम” शब्द का इतिहास अंग्रेजी भाषा से जुड़ा हुआ है। इस शब्द का उपयोग पहले अंग्रेजी में “महोदया” शब्द के अर्थ के लिए किया जाता था। यह शब्द उस समय सभी महिलाओं के लिए उपयोग किया जाता था, चाहे वे विवाहित हों या अविवाहित। इस शब्द का प्रचलन अधिकतर ब्रिटिश राज के समय में हुआ था जब वे अंग्रेजी भाषा का प्रचार करने के लिए विभिन्न भागों में बसे थे।
आजकल, “मैडम” शब्द का उपयोग समाज में सम्मान या आदर देने के लिए किया जाता है। इस शब्द का उपयोग आमतौर पर महिलाओं के साथ संवाद में होता है, और इसे सम्मान देने के लिए एक उपयुक्त तरीका माना जाता है।
निष्कर्ष
आशा करता हूँ आपको आज का आर्टिकल पढके ‘मैडम’ शब्द की उत्पत्ति कैसे हुई के बारे में पता चला होगा. आर्टिकल को दूसरों के साथ शेयर ज़रूर कीजिये. मैं आपलोगों से मिलता हूँ अपने और एक नए टॉपिक के साथ.